गोरखपुर: बरसात से पहले जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा समिति की बैठक की शुरू
बरसात से पहले बाढ़ से निपटने के लिए बाढ़ सुरक्षा समितियां की बैठक ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। बाढ़ सुरक्षा समिति में सरकारी कर्मचारियों के अलावा ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को भी सदस्य के तौर पर रखा जाता है जो तटबंध की हालत का जायजा लेकर जिला प्रशासन को जानकारी देते हैं और बाढ़ आने की स्थिति में राहत कार्य में भी मदद करते हैं।