गोरखपुर: गोरखपुर रेंज में 6 साल पूरा कर चुके 160 दरोगाओं का गैर जनपद होगा तबादला
गोरखपुर रेंज के चार जिले गोरखपुर महाराजगंज कुशीनगर और देवरिया में तैनात 160 दरोगा जो रेंज में अपना 6 साल ड्यूटी का पूरा कर चुके हैं उनका तबादला गैर जनपद किया जाएगा। डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने जानकारी देते हुए बताया की रेंज के कुल 160 दरोगा के तबादली की लिस्ट 30 जून के पहले जारी कर दी जाएगी। तबादला लिस्ट में निरीक्षक व उप निरीक्षक शामिल हैं।