गोरखपुर: 2 करोड़ की लागत से बने हुए हॉस्पिटल ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर तारामंडल स्थित आवास से सांसद ने किया रवाना
सदर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन शुक्ला ने आज तारामंडल स्थित आवास से 2 हॉस्पिटल ऑन व्हील को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दोनों हॉस्पिटल ऑन व्हील की कीमत 2 करोड रुपए है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वस्थ रखने के लिए डॉक्टर खुद चलकर उनके द्वारा पर पहुंचेंगे और उनका इलाज करेंगे। निकट भविष्य में और भी वैन दी जाएगी।