शुजालपुर पुलिस ने शराबबंदी वाले राज्य बिहार में अवैध सप्लाई के लिए मध्यप्रदेश से भेजी जा रही शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा है। बुधवार शाम शुजालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी (CIB) और आरपीएफ (RPF) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को पकड़ा। आरोपी इंदौर-पटना एक्सप्रेस (19313) के एसी कोच का उपयोग कर महंगे ब्रांड की शराब की तस्करी कर रहे थे।