पुष्पराजगढ़: राजेंद्र ग्राम में मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल का आगमन, किया गया स्वागत
सोमवार को 4 बजे मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल के आगमन पर राजेंद्र ग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य नर्मदा सिंह एवं ग्राम पंचायत सरपंच अर्जुन सिंह की अगुवाई में पुष्पमाला पहनाते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी गई।