हरिहरगंज: राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर संगीता कुशवाहा बनीं ओबीसी महासभा महिला मोर्चा की पलामू जिलाध्यक्ष
ओबीसी महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में संगीता कुशवाहा को झारखंड के पलामू जिले में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनका मनोनयन राष्ट्रीय कोर कमेटी एवं महिला मोर्चा की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. वंदना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र यादव तथा झारखंड महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अनीता यादव की अनुशंसा पर किया गया है।