थलीसैंण: क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने थाना थलीसैंण का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
पुलिस क्षेत्राधिकार सदर पौड़ी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने आज थलीसैंण थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर का भ्रमण करते हुए लंबित माल मुकदमती वाहनों के शीघ्र निस्तारण व कार्यालय में रखे अभिलेखों को चेक करते हुए अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के संबंध में उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मलखाना, बैरिक, मैस, सीसीटीवी कैमरों आदि का उन्होंने निरीक्षण किया।