गुना नगर: मोहर्रम को लेकर एसपी कलेक्टर ने हुसैन टेकरी और सकतपुर तालाब का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
गुना में मोहर्रम को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, एसपी अंकित सोनी ने बूढ़े बालाजी, हुसैन टेकरी, सकतपुर तालाब पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों को बिजली पानी एवं बारिश को लेकर व्यवस्थाओ के लिए निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम तहसीलदार सीएमओ अन्य कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी से शांति सौहार्द से त्योहार मनाने संदेश दिया।