चांपा: आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर की चांपा पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी भास्कर देवांगन को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि भास्कर देवांगन, आम जगह पर शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी के पास से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है।