गुन्नौर: गांव बैरपुर के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, चार बच्चों सहित पांच लोग हुए घायल
जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं नेशनल हाईवे पर गांव बैरपुर के समीप शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में गांव समसपुर गंग निवासी बाइक पर सवार चार बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में भर्ती कराया।