मुज़फ्फरनगर: गैर संप्रदाय से शादी का खुन्नस, युवक की दबंगों ने की बेरहम पिटाई, गिरफ्तार होने के बाद तीन आरोपी हाथ जोड़ते आए नजर
तितावी थाना क्षेत्र के जसोई गांव में बीते दिनों एक युवक सूरज ठाकुर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कुछ दबंग युवको ने सूरज की लाठी-डंडों से गैर संप्रदाय की युवती से कोर्ट मैरिज करने को लेकर मारपीट की थी। जिस पर पुलिस ने तीन आरोपी नईम, नसीम और वकार को गिरफ्तार कर लिया। जो अब तीनो गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।