मुज़फ्फरनगर: दीपावली से पहले 250 किलो नकली मावा पकड़ा गया, पुलिस ने कार रोकर की चेकिंग, खाद्य विभाग में भरे सेम्पल
दीपावली से पहले नकली और मिलावटी मावे की सप्लाई रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। खालापार क्षेत्र के फक़्कर शाह चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने 250 किलो मावे से भरी एक डिजायर कार को पकड़ा। खालापार पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश गौतम ने मेरठ की ओर से आ रही कार को रोककर चेक किया। गाड़ी में आवश्यकता से अधिक मावा देखकर उन्होंने तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दी।