मुज़फ्फरनगर: बिलासपुर के जंगल में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, एक गिरफ्तार, दोनों भाई वाहनों की चोरी करते थे
नई मंडी पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से लग्जरी कारें चोरी करने वाले दो कुख्यात भाइयों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।लासपुर के जंगल में हुई मुठभेड़ में शहजाद नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हुआ, जबकि उसका भाई शादाब कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। दोनों खतौली के जैन नगर के रहने वाले सगे भाई हैं, जिनके खिलाफ दिल्ली, मेरठ, शामली और मुज़फ्फरनगर में चोरी, लूट के मुकदमे है।