दरभंगा: दरभंगा ऑडिटोरियम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के आदेश पर मतगणना कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
दरभंगा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी राजीव रोशन के निर्देश के आलोक में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, नोडल पदाधिकारी पोस्ट बैलेट कोषांग बालेश्वर प्रसाद एवं मास्टर ट्रेनर ने सभी मतगणना कर्मी को ऑडिटोरियम मे प्रशिक्षण दिया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतगणना कर्मी को मतगणना के संबंध में कई बातों की जानकारी दी।