दरभंगा: दरभंगा स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर नहीं दिखा सुरक्षा को लेकर RPF व GRP का जवान , यात्रियों में मची रही आपाधापी
दरभंगा रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए GRP एवं RPF के जवानों की तैनाती नहीं देखी गई। जिस वजह से यात्रियों में टिकट कटाने को लेकर आपा धापी की स्थिति उत्पन्न हो गई। लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए यात्रियों की भीड़ देखी गई। लेकिन उनके सुरक्षा के लिए कोई भी जवान नहीं दिखा। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।