दरभंगा: सदर थाना पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 5 चोरी के मोबाइल हुए बरामद
सदर थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दाल मिल के पास पुलिस ने की है। जिसके पास से पांच चोरी के मोबाइल बरामद हुआ है। जिसमे चार स्क्रीन टच एवं एक बटन वाला मोबाइल है। दोनो गिरफ्तार व्यक्ति अलग अलग थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत मे भेजा।