दरभंगा: बलहा गांव में ससुराल में एक विवाहिता का शव मिलने से फैली सनसनी, एसडीपीओ DMCH के पोस्टमार्टम में पहुंचकर मामले की तहकीकात
ससुराल में एक विवाहिता का शव मिलते ही सनसनी फैल गई। स्वजन से सूचना मिलते ही दौड़कर पति पहुंचा और पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रहे फंदे को काटकर शव को नीचे उतारा। घटना सोमवार देर रात एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा गांव में हुई है। मृतिका अविनाश कुमार महथा की पत्नी की पत्नी पूजा कुमारी (21) बताई जा रही हैं। जिसकी शादी एक महीना पहले हुई थी।