हजारीबाग के बड़ी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुरहुरु में आज सुबह संदिग्धावस्था में एक शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को पांच बजे कारगिल पेट्रोल पंप के समीप शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।