बेंगाबाद: खंडोली पहाड़ के पीछे आग लगी, कई पेड़ पौधे जले
खंडोली पहाड़ के पीछे वाले हिस्से में शुक्रवार को 5 बजे से आग लगी हुई है।बताया जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गई। अगलगी कि इस घटना के बाद धीरे-धीरे आग पहाड़ के चारों ओर फैलने लगा। देखते ही देखते पूरे पहाड़ पर से आग की लपटे उठने लगी और आग पहाड़ के चारों ओर फैलने लगा। घटना के बाद खंडोली पहाड़ पर लगे हजारों पेड़ - पौधे जलकर राख हो गए है।