कुंडा: मानिकपुर की उत्सव वाटिका के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
कुंडा कोतवाली के मकोइया रहवई गांव निवासी रमाशंकर यादव का बेटा नंदकिशोर पड़ोसी की बेटी के शादी में शामिल होने लखनऊ से आ रहा था जैसे ही वह मानिकपुर के उत्सव वाटिका के पास पहुंचा अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसकी वजह से उसकी इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।