नईसराय: युवा समाजसेवी ने जन सहयोग से आदिवासी बेटी का विवाह कराया, रस्में भी निभाईं
रुसल्ला बुजुर्ग गांव निवासी आदिवासी बेटी मुस्कान का विवाह जन सहयोग से धूमधाम से संपन्न हुआ। बुधवार सुबह जब मुस्कान की विदाई हुई तो सभी की आंखों में आंसू थे। रुसल्ला बुजुर्ग निवासी मुस्कान की शादी ईसागढ़ के डेंगा गांव निवासी राहुल से तय हुई थी। लेकिन मुस्कान का परिवार गरीब है। यह बात जब युवा समाजसेवी विवेक भट्ट को पता चली तो उन्होंने जन सहयोग से शादी कराई।