खलीलाबाद: जनसुनवाई में एसपी संदीप कुमार मीना ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से अवगत कराने पर भी जोर दिया।SPने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए