पीरटांड: पालगंज मोड़ पर बिस्किट लदा मिनी ट्रक पलटा, चालक फरार, पुलिस ने वाहन व सामान किया जब्त।
गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर पालगंज मोड़ के पास रविवार को 12 बजे बिस्किट से लदा एक मिनी ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन वह ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।