मांट: पानीगांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, ट्रांसफार्मर कभी भी बन सकता है हादसे का कारण
Mat, Mathura | May 10, 2026 पानीगांव के मदा थोक स्थित दुर्वासा ऋषि आश्रम को जाने वाले मार्ग पर लगा विद्युत ट्रांसफार्मर जमीन से बेहद कम ऊंचाई पर रखा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से जमीन से लगभग दो फीट की ऊंचाई पर रखा हुआ है। रास्ते से दिनभर ग्रामीणों, बच्चों और पशुओं का आवागमन बना रहता है।