सदर: दांदुपुर में अवैध शिव आँगन लान पर VDA ने की कार्रवाई, परिसर किया सील
Sadar, Varanasi | Jun 18, 2026 वाराणसी विकास प्राधिकरण वीडीए ने अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दांदुपुर शिवपुर स्थित शिव आँगन लान को गुरुवार को सील कर दिया। जांच में पाया गया कि करीब 500 वर्गमीटर क्षेत्र में बने जी+2 भवन का बिना मानचित्र स्वीकृति के लॉन/गार्डेन के रूप में व्यावसायिक संचालन किया जा रहा था।