बहराइच: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे बहराइच, डीएम व एसपी ने किया स्वागत
बहराइच पहुंचे उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जनपद भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। उप मुख्यमंत्री शनिवार को पुलिस लाईन स्थित हेलीपैड पहुंचें। डीएम व एसपी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधायक सदर अनुपमा जायसवाल के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद है।