Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
deobharatpur
No video available
भरतपुर: *जिला निर्वाचन अधिकारी मीडिया से हुए रूबरू* *चुनावी तैयारियों की दी विस्तार से जानकारी*
Bharatpur, Bharatpur
| Mar 31, 2024
*जिला निर्वाचन अधिकारी मीडिया से हुए रूबरू* *चुनावी तैयारियों की दी विस्तार से जानकारी* *स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध: जिला निर्वाचन अधिकारी*
#other
MORE NEWS
#हाल_ए_सीएम_सिटी.. भरतपुर। शहर के सुभाष नगर कॉलोनी में नगर निगम पार्क के सामने की मुख्य सड़क पर महज 5 मिनट की हल्की बारिश से हुए जलभराव ने आगामी मानसून के दिनों में सीएम सिटी में कैसे बदहाल हालत होने वाले है, उसका एक नमूना पेश कर दिया है! सिर्फ कुछ ही मिनटों की बरसात के बाद पूरी सड़क पानी से लबालब हो गई और देखते ही देखते इसने एक छोटे तालाब का रूप ले लिया। जलभराव की स्थिति इतनी विकट हो गई कि वहां से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों को पानी के बीच से होकर रेंगते हुए निकलना पड़ा, जिससे हादसों का डर लगातार बना रहा। स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए इस जलभराव के कारण वहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सड़क पर भरे इस गंदे पानी ने न सिर्फ नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है, बल्कि स्थानीय निवासियों में भी प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश में अगर यह हाल है, तो पूरी बरसात के मौसम में यहां के हालात कितने बदतर हो जाएंगे, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026
Bharatpur News तंत्र विधा... साडू के बेटे को लगा इसी से हो रहा है बीमार तो कर डाली मौसा की हत्या.. थाना प्रभारी सतीश चंद्र शर्मा ने बताई पूरी कहानी
Bharatpur, Bharatpur | Jun 28, 2026
#भरतपुर। हलैना थाना इलाके के मोलोनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस हिंसक झड़प में महिला समेत कुल 6 लोग घायल हुए हैं। वारदात की सूचना मिलते ही हलैना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शांति भंग के आरोप में 8 लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटना के संबंध में घायल अतर सिंह ने बताया कि मोलोनी निवासी बबलू और गोविंदपुरा निवासी दाताराम कई लोगों के साथ मिलकर गांव में एक खेत की जुताई कर रहे थे। उस जमीन में कुछ हिस्सा अतर सिंह के परिवार का भी था, जिसका अभी तक पूरी तरह निपटारा नहीं हुआ था। जब अतर सिंह अपने परिवार के साथ वहां पहुंचे और खेत जोतने का विरोध किया, तो दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस लाठी-डंडों और मारपीट में बदल गई। इस खूनी संघर्ष के दौरान दाताराम का पैर ट्रैक्टर के नीचे आ जाने से वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं दूसरी ओर, मारपीट में अतर सिंह, उनकी पत्नी इंद्रा, और बेटे रंजीत, पुष्पेंद्र व बिट्टू घायल हो गए। घायलों में से अतर सिंह और इंद्रा की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित अतर सिंह का आरोप है कि बबलू मास्टर और दाताराम ने बाहर से बदमाश बुलाकर उनके परिवार पर सुनियोजित तरीके से हमला करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 27, 2026
#भरतपुर। नदबई क्षेत्र के बरौलीछार गांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आधुनिक भवन का लोकार्पण शनिवार को नदबई विधायक जगत सिंह द्वारा विधिवत फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया गया। करीब 143 लाख रुपये की लागत से तैयार हुए इस सर्वसुविधायुक्त भवन के शुरू होने से अब बरौलीछार सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। लोकार्पण समारोह के दौरान विधायक की पत्नी सौमाया सिंह, उपप्रधान भूपेंद्र सिंह, सरपंच चंद्रकांता सिकरवार और बीसीएमओ डॉ. राहुल कौशिक सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक जगत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचलों में भी शहरों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है, जिसके तहत स्वास्थ्य ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 27, 2026
#भरतपुर। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अतिरिक्त शासन सचिव एवं वित्तीय सलाहकार नीतिश्वर कुमार ने भरतपुर जिले का दौरा कर विभागीय योजनाओं और विभिन्न संस्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सेवर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र बाँसी कला का निरीक्षण कर पोषण ट्रैकर ऐप, पूरक पोषाहार वितरण, सेनेटरी नैपकिन और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। अतिरिक्त शासन सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को खिलौने भी बांटे और कार्यकर्ताओं से योजनाओं के प्रभावी संचालन को लेकर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने भरतपुर स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलने वाली सहायता और मिशन शक्ति पोर्टल की प्रगति को देखा। दौरे के अगले चरण में उन्होंने बाल सुधार गृह का अवलोकन कर बाल अपचारियों के कौशल विकास व पुनर्वास गतिविधियों की जानकारी ली तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर एसडीएम भारती गुप्ता, उप निदेशक राजेश चौधरी, सिकरामा राम चोयल सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 27, 2026
भरतपुर: *जिला निर्वाचन अधिकारी मीडिया से हुए रूबरू* *चुनावी तैयारियों की दी विस्तार से जानकारी* - Bharatpur News