शाहाबाद: रामपुर के थाना सैफनी में गोकशी के मामले में वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद
सैफनी में एक जुलाई को दर्ज गोकशी के मुकदमे में रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि 12:30 बजे पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी घायल होकर गिरफ्तार हुआ। सोमवार सुबह 8:30 बजे पुलिस ने घटना की जानकारी मीडिया को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक तमंचा कारतूस बाइक और वह किसी का सामान बरामद हुआ है पुलिस ने बताया कि आरोपी के दो अन्य साथी की तलाश अभी जारी है।