मेरठ: टीपीनगर पुलिस सर्विलांस टीम और एन्टी थैफ्ट सैल ने संयुक्त कार्यवाही में वाहन चोरी करने वाले गैंग का किया खुलासा
Meerut, Meerut | Jan 5, 2025 मेरठ के टीपीनगर थाना पुलिस ने सर्विसलांस और एंटी थेप्ट टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा कर दिया। टीम ने सीसीटीवी कैमरों और मुखबिर की सूचना पर वाहन चोरी के गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है