शिवपुरी नगर: ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 के तहत शिवपुरी पुलिस ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव के दिए टिप्स
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों की जानकारी दी गई।