छतरपुर नगर: दो बैलों की लड़ाई बनी हादसे की वजह, बाइक सवार घायल,जिला अस्पताल में भर्ती।
दो बैलों की लड़ाई के कारण एक बाइक सवार सड़क हादसे का शिकार हो गया।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के देरी रोड निवासी 39 वर्षीय श्यामलाल कोंदर पिता हरिश्चंद्र आज 08 जुलाई दोपहर करीब 2:00 बजे बाइक से जा रहे थे। विराज गार्डन के पास दो बैल आपस में लड़ रहे थे और अचानक उनकी बाइक के सामने आ गए। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और श्यामलाल के पैरों में चोट लग गई।