🌟 सेवा संकल्प अभियान 2026 🌟
📅 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक
जिला पदाधिकारी, वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) ने मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होकर सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🤝 अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी, सेवा भावना और लाभार्थी-केंद्रित कार्यों को और मजबूत करना है। जिला स्तर पर सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट जिम्मेदारी तय कर समयबद्ध कार्ययोजना बनाने एवं बेहतर समन्वय के साथ गतिविधियों को संचालित करने का निर्देश दिया गया।
✨ अभियान के दौरान होंगे कई प्रेरणादायक कार्यक्रम—
🪔 आशीर्वाद का दीया
🎨 सेवा चित्र
💭 सेवा स्मरण
🏡 आंगन का मिलन
📖 कहानी बदलाव की
🔥 सेवा ज्योति यात्रा
🌉 सेवा सेतु अभियान
🎭 सेवा के रंग
💡 नवाचार चुनौती
🙌 जनसेवक महाकुंभ
📚 25 साल, 25 कहानियां सहित अन्य गतिविधियाँ।
📢 जिला प्रशासन द्वारा अभियान की प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा, प्रभावी अनुश्रवण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
💙 सेवा से संकल्प, संकल्प से बदलाव — आइए, जनभागीदारी के साथ बनाएं सेवा को और प्रभावी!
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp2026 #DistrictAdministrationVaishali #JanBhagidari #SevaSeBadlav
19 views | Vaishali, Bihar | Sep 14, 2026