कालपी: कालपी में मंत्री मनोज पांडेय के स्वागत समारोह में जेबकतरों ने किया हाथ साफ, भाजपा नेता समेत 20 हजार नगदी हुई चोरी
Kalpi, Jalaun | Jun 5, 2026 कालपी में शुक्रवार दोपहर 3 बजे कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने कई लोगों की जेबें साफ कर दीं। भाजपा नेता एवं सभासद कन्हैया मिश्रा समेत पांच लोगों से कुल करीब ₹20 हजार की नकदी चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक जेबकतरे को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस मामले जांच इर रही है।