झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गुढा में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2024 मृतक का नाम अर्जुन अहिरवार (26) पुत्र बनमाली था। वह गुढ़ा गांव का रहने वाला था। मृतक के चाचा बंटी अहिरवार ने बताया कि अर्जुन मजदूरी करता था। एक साल पहले थ्रेशिंग के दौरान उनका हाथ थ्रेशर में चला गया था। इससे उसकी 4 अंगुलियां कट गई थी। तब से ठीक से काम नहीं कर पाता था और डिप्रेशन में रहता था। वह अक्सर सुसाइड करने की धमकी देता था। आज उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली।