केसठ: केसठ बस पड़ाव स्थित एक बिजली के पोल में लगी आग, पाया गया काबू
Kesath, Buxar | Mar 2, 2024 केसठ बस पड़ाव स्थित एक बिजली के पोल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बाद में लोगों ने इसकी सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी, जिसके बाद बिजली सप्लाई बंद हुई। तब जाकर लोगों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।