नबीनगर: भारथौल से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक फरार
औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत माली थाना पुलिस को शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। बीती रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ईटवा मोड़ से लगभग 500 मीटर आगे ग्राम भारथौल के सामने निर्माणाधीन भारतमाला एक्सप्रेसवे की कच्ची सड़क पर एक पिकअप वाहन (BR26G-3157) से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।