गिरिडीह: गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव की तैयारी को लेकर नए सर्किट हाउस में बैठक आयोजित
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में होने वाले सांसद खेल महोत्सव से संबंधित तैयारी को लेकर एक बैठक रविवार को 1 बजे से नया सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। बैठक में गिरिडीह लोकसभा के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी सांसद प्रतिनिधि गुड्डू यादव समेत भाजपा और आजसू के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। इस मौके पर आगामी होने वाले GPL 5 के सफल आयोजन को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।