गिरिडीह: ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के तत्वावधान में गांडेय के अहिल्यापुर गांव में बैठक आयोजित
ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के तहत रविवार की दोपहर 1 बजे गांडेय प्रखंड क्षेत्र के अहिल्यापुर गाँव में एक बैठक का आयोजन किया गया। यहाँ बैठक का अध्यक्षता ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविन्द चंद्रवंशी ने किया. बैठक में चंद्रवंशी समाज के दर्जनों लोग शामिल थे। इस दौरान यहाँ सर्वसम्मति से प्रखंड चंद्रवंशी युवा समिति का गठन किया गया।