सिकंदराराऊ: नाई नगला ताहर में बच्ची की हुई मौत, परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लगाए आरोप
नाई नगला ताहर में 9 महीने की बच्ची की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि गलत टीका लगाने की वजह से उनकी बेटी की जान गई है। घटना के बाद पीड़ित पिता ने जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई