कोंडागांव: ग्राम चिखलाडीही में लो-वोल्टेज और बिजली कटौती से महिलाओं में आक्रोश, विभाग का किया घेराव और सौंपा ज्ञापन
सोमवार को 1 बजे ग्राम चिखलाडीही की बड़ी संख्या में महिलाएं बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचीं और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।उनका कहना है कि बार-बार बिजली गुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है,साथ ही घर के रोजमर्रा के कामकाज में भी दिक्कतें आ रही हैं।आक्रोशित महिलाओं ने कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौपा।