गोरखपुर: गोरखपुर में अब दिल का इलाज! एम्स में बनेगी कैथलैब, IVF और रोबोटिक सर्जरी की मिलेगी सौगात, डॉक्टरों की कमी होगी पूरी
गोरखपुर एम्स ने पूर्वांचल,पश्चिम बिहार और नेपाल के लाखों मरीजों को बड़ी राहत देने वाली सौगात दी है।अब हार्ट के गंभीर मरीजों को स्टेंट और कई जटिल हृदय उपचार के लिए लखनऊ या दिल्ली का रुख नहीं करना पड़ेगा।भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने करीब 13 करोड़ 8 लाख की लागत से कैथलैब स्थापित करने की मंजूरी दे दी है।इसके साथ जल्द ही यहां IVF सुविधा की उपलब्ध होगी।