परबत्ता: नवगछिया में होली खेलने गए भोरकाठ के दो युवकों की गोली मारकर हत्या, शव पहुंचने पर मचा कोहराम
परबत्ता प्रखंड अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के भोरकाठ का रहने वाले दो युवकों की नवगछिया क्षेत्र में गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार की शाम छह बजे जैसे ही दोनों युवकों का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल में अंजेश अपने दो दोस्त गुलशन और नीरज के साथ होली की शाम में गर्ल फ्रेंड से मिलने के लिए भागलपुर जिले के नवगछिया क्षेत्र में गया