औरैया: सम्पूर्ण समाधान दिवस में सदर तहसील में आईं 181 शिकायतों में से 20 का मौके पर निस्तारण, डीएम व एसपी ने सुनीं शिकायतें
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को सदर तहसील परिसर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित इस समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। गौरतलब है कि शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तीसरे