रामपुर नैकिन: नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत स्कूली छात्रों को किया गया जागरूक
आज 28 जुलाई को 3 बजे देखा गया कि थाना रामपुर नैकिन द्वारा हायर सेकेंडरी उत्कृष्ट विद्यालय, रामपुर कस्बा में "नशे से दूरी - है जरूरी" अभियान के तहत छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है।