मानपुर: मानपुर के स्टेडियम सह खेल मैदान मे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह" का हुआ शुभारंभ
Manpur, Umaria | May 3, 2026 मानपुर के स्टेडियम सह खेल मैदान मे ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह" का शुभारंभ हो गया है।जहां बच्चों को सुबह शाम तरह तरह के खेलो का निःशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।वॉलीबॉल,कबड्डी,खो खो,एथलेटिक्स,बेडमिंटन,क्रिकेट एवं फुटबॉल जैसे खेल के प्रशिक्षण बच्चो को दिये जा रहे हैं जिसमे इच्छुक बच्चो और युवाओ मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।