देवरिया में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना बनकटा पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 32 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 6 पेटी बीयर बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 348 लीटर से अधिक बताई जा रही है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 2 हजार 240 रुपये है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में की गई।