मखदुमपुर: गुरुकुल हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद प्रशासन सख्त, निजी स्कूलों की जांच तेज
जहानाबाद में हॉस्टल में छात्र की मौत के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। 11 सदस्यीय टीम गठित कर विभिन्न प्रखंडों में निजी स्कूलों व हॉस्टलों की जांच कराई जा रही है। अब तक करीब 50 स्कूलों का निरीक्षण हो चुका है, जिसमें भवन, सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और शैक्षणिक संसाधनों की जांच शामिल है।