Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
No video available

Ashoknagar,Mp #सोयाबीन_भाव6000_करो #ओबीसी_जन_कल्याण_संघ

31.7k views | Ashoknagar, Ashok Nagar | Sep 4, 2024

MORE NEWS

Ashoknagar 
#ashoknagar #fb #fypシ゚ #MP

Ashoknagar #ashoknagar #fb #fypシ゚ #MP

Ashoknagar, Ashok Nagar | Jul 16, 2026

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्राम सेमरखेडी में विद्युत सब स्‍टेशन का किया लोकार्पण 
--
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया में अशोकनगर जिले की विकासखण्‍ड मुंगावली के ग्राम सेमरखेडी में नवनिर्मित विद्युत सब स्‍टेशन का लोकार्पण किया। इस विद्युत सब स्‍टेशन की लागत  02 करोड़ 25 लाख है।  विद्युत उपकेंद्र की विद्युत क्षमता 5एमव्‍हीए है। इस विद्युत सब स्‍टेशन से 16 ग्राम लाभान्वित होगें। 
केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि नवनिर्मित विद्युत सब स्‍टेशन के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामों को गुणवत्‍तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली सुनिश्चित हो सकेगें। जिससे किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। 
 इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्‍जी सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#ashoknagar

केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने ग्राम सेमरखेडी में विद्युत सब स्‍टेशन का किया लोकार्पण -- केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया में अशोकनगर जिले की विकासखण्‍ड मुंगावली के ग्राम सेमरखेडी में नवनिर्मित विद्युत सब स्‍टेशन का लोकार्पण किया। इस विद्युत सब स्‍टेशन की लागत 02 करोड़ 25 लाख है। विद्युत उपकेंद्र की विद्युत क्षमता 5एमव्‍हीए है। इस विद्युत सब स्‍टेशन से 16 ग्राम लाभान्वित होगें। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि नवनिर्मित विद्युत सब स्‍टेशन के प्रारंभ होने से आसपास के ग्रामों को गुणवत्‍तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली सुनिश्चित हो सकेगें। जिससे किसानों एवं ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्‍जी सहित जनप्रतिनिधिगण,अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

महिलाओं का वैभव विश्‍व पटल पर हो रहा उजागर-केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया
केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया आजीविका बहनों के संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल 
--
प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर होते हुए अशोकनगर जिले की आजीविका मिशन की लखपति दीदीयां नये आयाम स्‍थापित कर आर्थिक उन्‍नति की ओर अग्रसर हो रही है। दीदीयों की कहानी जिला,मध्‍यप्रदेश,भारत तक ही सीमित नही है बल्कि इनका वैभव विश्‍व पटल पर उजागर होने की कहानी बयां कर रहा रहा है। यह बात केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने गुरूवार को विधि महाविद्यालय अशोकनगर में आयोजित आजीविका बहना संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍य अतिथि के रूप में कही। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्‍वती जी के समक्ष दीप प्रज्‍जवलन एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। साथ ही स्‍कूली छात्राओं द्वारा स्‍वागत नृत्‍य प्रस्‍तुत किया गया। 
 कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि कार्यक्रम में 05 लखपति दीदीयों ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से अपने आर्थिक रूप से सशक्‍त एवं आत्‍मनिर्भर बनने की अपनी कहानियां बताई है। वह निश्चित रूप से आगे बढने की प्रेरणा अन्‍य स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को देती है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं घर के अंदर रहकर भी स्‍व सहायता समूह से जुडकर अपनी मेहनत,परिश्रम एवं आत्‍मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ी है। उन्‍होंने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के आव्‍हान पर एक पेड मां के नाम बीज बोते है,वही वट वृक्ष बनकर छाया एवं पानी देता है। यही कहानी लखपति दीदीयों की है। उन्‍होंने कहा कि लखपति दीदीयां अब आत्‍मनिर्भर बनकर बैंक,शासकीय कार्यालयों में निसंकोच पहुंचकर कार्यो को संपादित कर रही है। प्रधानमंत्री ने 12 वर्ष पहले जो सपना देखा था,उसकी शुरूआत हो चुकी है। भारत विश्‍व की चौथी आर्थिक शक्ति बन गया है। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं का योगदान आवश्‍यक है। भारत को विश्‍व में आगे बढने के लिए कोई शक्ति नही रोक सकती। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए केन्‍द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्‍याणकारी योजनाएं संचालित की गई। महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए बदरवास में विदेशी तकनीक से लैस सिलाई मशीनों के द्वारा जैकेट तैयार किये जाने का प्रशिक्षण 600 महिलाओं को दिलाया जा रहा है।इसके उत्‍पादन को देश एवं विदेश में पहुंचाने का संकल्‍प लिया गया है। उन्‍होंने नारी सशक्तिकरण के संबंध में कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।
आजीविका मिशन की बहनों से किया संवाद
 कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने आजीविका मिशन की स्‍व सहायता समूहों की बहने विकासखण्‍ड ईसागढ़ की श्रीमती राजश्री , मुंगावली की श्रीमती अनीता श्रीवास्‍तव,अशोकनगर की श्री विमलेश शर्मा एवं श्रीमती मोनिका पटेल तथा विकासखण्‍ड मुंगावली की श्री सपना लोधी से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान केन्‍द्रीय मंत्री ने बहनों से स्‍व सहायता समूह में जुडने से लेकर लखपति दीदी बनने तक के सफर के संबंध में विस्‍तार से जानकारी ली। लखपति दीदीयों ने स्‍व सहायता समूह से जुडने से पूर्व की स्थिति तथा स्‍व सहायता समूह से जुडने के पश्‍चात आर्थिक उन्‍नति के सफर के बारे में विस्‍तार से बताया।
लखपति दीदी विमलेश शर्मा का बनेगा ड्रायविंग लायसेंस
 कार्यक्रम में विमलेश शर्मा ने लखपति दीदी बनने के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया कि बैंक से ऋण लेकर लोडिंग वाहन तथा फोरव्‍हीलर वाहन लेकर संचालन कराया जा रहा है। इस पर केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा स्‍वंय ड्रायविंग क्‍यों नही की जाती। उन्‍होंने विमलेश शर्मा का ड्रायविंग लायसेंस बनवाये जाने तथा उन्‍हें प्रशिक्षण दिलाये जाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि तीन माह के पश्‍चात जब मैं भ्रमण पर अशोकनगर आऊं तो विमलेश शर्मा के साथ फोर व्‍हीलर में बैठकर कार्यक्रम स्‍थलों का भ्रमण करूगा।
स्‍व सहायता समूहों के सीसीएल हेतु चैक वितरित
--
कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा 34 स्‍व सहायता समूहों को 01 करोड़ 42 लाख रूपये की राशि का चैक वितरित किया गया।
स्‍टॉलों का भ्रमण
--
कार्यक्रम में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्‍टॉल लगाकर विभिन्‍न उत्‍पादों का प्रदर्शन किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी स्‍टॉलों पर पहुंचकर उत्‍पादों का अवलोकन किया तथा सराहना की।

आजीविका मिशन का दिया परिचय
--
कार्यक्रम में सीआरपी एनआरएलएम श्रीमती तस्‍लीन खान द्वारा आजीविका मिशन का परिचय देते हुए बताया कि जिले में मिशन अंतर्गत 5928 स्‍व सहायता समूहों से 62393 परिवार जुडकर 537 ग्राम संगठन एवं 24 संकुल स्‍तरीय संगठन के माध्‍यम से कार्य किये जा रहे है। प्रधानमंत्री के विजन के प्रयासों से जिले में महिलाओं की आय बढाने के लिए विभिन्‍न आजीविका गतिविधियों का संचा‍लन किया जा रहा है। जिले में अभी तक 13665 ग्रामीण बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं,जिनकी वार्षिक आय 01 लाख रूपये से अधिक हो चुकी है।
 कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,श्री लड्डूराम कोरी,जिला पंचायत सदस्‍य श्रीमती शीला जाटव,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,प्रभारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्‍या में स्‍व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
#ashoknagar

महिलाओं का वैभव विश्‍व पटल पर हो रहा उजागर-केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया आजीविका बहनों के संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल -- प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर होते हुए अशोकनगर जिले की आजीविका मिशन की लखपति दीदीयां नये आयाम स्‍थापित कर आर्थिक उन्‍नति की ओर अग्रसर हो रही है। दीदीयों की कहानी जिला,मध्‍यप्रदेश,भारत तक ही सीमित नही है बल्कि इनका वैभव विश्‍व पटल पर उजागर होने की कहानी बयां कर रहा रहा है। यह बात केन्‍द्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने गुरूवार को विधि महाविद्यालय अशोकनगर में आयोजित आजीविका बहना संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्‍य अतिथि के रूप में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्‍वती जी के समक्ष दीप प्रज्‍जवलन एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। साथ ही स्‍कूली छात्राओं द्वारा स्‍वागत नृत्‍य प्रस्‍तुत किया गया। कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि कार्यक्रम में 05 लखपति दीदीयों ने आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से अपने आर्थिक रूप से सशक्‍त एवं आत्‍मनिर्भर बनने की अपनी कहानियां बताई है। वह निश्चित रूप से आगे बढने की प्रेरणा अन्‍य स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को देती है। उन्‍होंने कहा कि महिलाएं घर के अंदर रहकर भी स्‍व सहायता समूह से जुडकर अपनी मेहनत,परिश्रम एवं आत्‍मविश्‍वास के साथ आगे बढ़ी है। उन्‍होंने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के आव्‍हान पर एक पेड मां के नाम बीज बोते है,वही वट वृक्ष बनकर छाया एवं पानी देता है। यही कहानी लखपति दीदीयों की है। उन्‍होंने कहा कि लखपति दीदीयां अब आत्‍मनिर्भर बनकर बैंक,शासकीय कार्यालयों में निसंकोच पहुंचकर कार्यो को संपादित कर रही है। प्रधानमंत्री ने 12 वर्ष पहले जो सपना देखा था,उसकी शुरूआत हो चुकी है। भारत विश्‍व की चौथी आर्थिक शक्ति बन गया है। विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं का योगदान आवश्‍यक है। भारत को विश्‍व में आगे बढने के लिए कोई शक्ति नही रोक सकती। उन्‍होंने कहा कि महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए केन्‍द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्‍याणकारी योजनाएं संचालित की गई। महिलाओं को सशक्‍त बनाने के लिए बदरवास में विदेशी तकनीक से लैस सिलाई मशीनों के द्वारा जैकेट तैयार किये जाने का प्रशिक्षण 600 महिलाओं को दिलाया जा रहा है।इसके उत्‍पादन को देश एवं विदेश में पहुंचाने का संकल्‍प लिया गया है। उन्‍होंने नारी सशक्तिकरण के संबंध में कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। आजीविका मिशन की बहनों से किया संवाद कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने आजीविका मिशन की स्‍व सहायता समूहों की बहने विकासखण्‍ड ईसागढ़ की श्रीमती राजश्री , मुंगावली की श्रीमती अनीता श्रीवास्‍तव,अशोकनगर की श्री विमलेश शर्मा एवं श्रीमती मोनिका पटेल तथा विकासखण्‍ड मुंगावली की श्री सपना लोधी से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान केन्‍द्रीय मंत्री ने बहनों से स्‍व सहायता समूह में जुडने से लेकर लखपति दीदी बनने तक के सफर के संबंध में विस्‍तार से जानकारी ली। लखपति दीदीयों ने स्‍व सहायता समूह से जुडने से पूर्व की स्थिति तथा स्‍व सहायता समूह से जुडने के पश्‍चात आर्थिक उन्‍नति के सफर के बारे में विस्‍तार से बताया। लखपति दीदी विमलेश शर्मा का बनेगा ड्रायविंग लायसेंस कार्यक्रम में विमलेश शर्मा ने लखपति दीदी बनने के बारे में विस्‍तार से जानकारी देते हुए बताया कि बैंक से ऋण लेकर लोडिंग वाहन तथा फोरव्‍हीलर वाहन लेकर संचालन कराया जा रहा है। इस पर केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि उनके द्वारा स्‍वंय ड्रायविंग क्‍यों नही की जाती। उन्‍होंने विमलेश शर्मा का ड्रायविंग लायसेंस बनवाये जाने तथा उन्‍हें प्रशिक्षण दिलाये जाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि तीन माह के पश्‍चात जब मैं भ्रमण पर अशोकनगर आऊं तो विमलेश शर्मा के साथ फोर व्‍हीलर में बैठकर कार्यक्रम स्‍थलों का भ्रमण करूगा। स्‍व सहायता समूहों के सीसीएल हेतु चैक वितरित -- कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा 34 स्‍व सहायता समूहों को 01 करोड़ 42 लाख रूपये की राशि का चैक वितरित किया गया। स्‍टॉलों का भ्रमण -- कार्यक्रम में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्‍टॉल लगाकर विभिन्‍न उत्‍पादों का प्रदर्शन किया गया। केन्‍द्रीय मंत्री सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी स्‍टॉलों पर पहुंचकर उत्‍पादों का अवलोकन किया तथा सराहना की। आजीविका मिशन का दिया परिचय -- कार्यक्रम में सीआरपी एनआरएलएम श्रीमती तस्‍लीन खान द्वारा आजीविका मिशन का परिचय देते हुए बताया कि जिले में मिशन अंतर्गत 5928 स्‍व सहायता समूहों से 62393 परिवार जुडकर 537 ग्राम संगठन एवं 24 संकुल स्‍तरीय संगठन के माध्‍यम से कार्य किये जा रहे है। प्रधानमंत्री के विजन के प्रयासों से जिले में महिलाओं की आय बढाने के लिए विभिन्‍न आजीविका गतिविधियों का संचा‍लन किया जा रहा है। जिले में अभी तक 13665 ग्रामीण बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं,जिनकी वार्षिक आय 01 लाख रूपये से अधिक हो चुकी है। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक श्री बृजेन्‍द्र सिंह यादव,भाजपा जिला अध्‍यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्‍जी,श्री लड्डूराम कोरी,जिला पंचायत सदस्‍य श्रीमती शीला जाटव,कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय ,पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,प्रभारी मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती माधुरी पटेल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं बडी संख्‍या में स्‍व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रही। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

चंदेरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी
--
कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया अभियान 01 जुलाई से 30 जुलाई के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड अशोकनगर के मार्गदर्शन में गुरूवार को विकासखंड चंदेरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी गई। दूषित जल से होने वाली बीमारियों एवं उनके रोकथाम की जानकारी भी दी गई एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित भी की गई।इसमें सहायक यंत्री धर्मांशु दीक्षित,विकासखंड समन्वयक अविनाश गोस्वामी,केमिस्ट शहवाज खान, पीएमयू से नेहा जैन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#ashoknagar

चंदेरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी -- कलेक्‍टर श्री साकेत मालवीय के निर्देशानुसार स्टॉप डायरिया अभियान 01 जुलाई से 30 जुलाई के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड अशोकनगर के मार्गदर्शन में गुरूवार को विकासखंड चंदेरी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके द्वारा जल परीक्षण की ट्रेनिंग दी गई। दूषित जल से होने वाली बीमारियों एवं उनके रोकथाम की जानकारी भी दी गई एवं सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को एफटीके किट वितरित भी की गई।इसमें सहायक यंत्री धर्मांशु दीक्षित,विकासखंड समन्वयक अविनाश गोस्वामी,केमिस्ट शहवाज खान, पीएमयू से नेहा जैन,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने तहसील बहादुरपुर में कृषि सम्मेलन में किसानों को किया संबोधित,
विकास एवं कृषि योजनाओं की दी सौगात
--
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तहसील बहादुरपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कृषि सम्मेलन में भाग लेकर किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, कृषि विकास कार्यों तथा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
 कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के माध्यम से अशोकनगर जिले के हजारों किसानों के खातों में राशि अंतरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। उन्होंने किसानों की बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बहादुरपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी। इससे किसानों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा कृषि ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंगावली क्षेत्र में नए विद्युत सब-स्टेशनों की स्थापना की गई है, जिससे किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और किसान अपनी फसल का अधिक उत्पादन लेकर उचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने खाद एवं यूरिया वितरण व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की उपलब्धता पर्याप्त है तथा वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। श्री सिंधिया ने गेहूं, चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी, किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण (सॉयल हेल्थ कार्ड) की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने का आग्रह किया।
 कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि "मुंगावली मेरे हृदय के सबसे निकट है। मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हों और क्षेत्र का समग्र विकास हो। किसानों एवं आमजन के हितों के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं।
 केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया गया है। जिसका उद्देश्य कृषकों की आय में वृद्धि करना, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता विभागों की विभिन्न योजनाओं का लाभ कृषकों को प्रदान करना है। आय में वृद्धि के लिए दूध, फल, सब्जी और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ अन्य स्रोतों से भी आय के अवसर मिलेंगे।
किसानों को किया हितलाभ का वितरण
--
कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा  कृषि विभाग द्वारा 250 स्वाईल हैल्थ कार्डों का वितरण कृषकों को किया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड 10 कृषकों को वितरित किया गया। जिससे कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिलेगा। मत्स्य पालन विभाग द्वारा 05 मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण जिसमें दस-दस हजार रूपये के कृषकों को प्रदाय किया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर योजना से लाभान्वित 01 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण (अनुदान 07 से 10 लाख रुपए), रीपर कम बाइंडर यंत्र से लाभान्वित 02 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण (अनुदान 2.50 लाख रुपए), स्ट्रारीपर यंत्र से लाभांवित 02 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण (अनुदान 1.50 लाख रुपए) किया गया।  नोडल कृषि उपज मण्डी समिति अशोकनगर द्वारा एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना अंतर्गत 03 प्रतिशत ब्याज की छूट हेतु 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये। पशुपालन विभाग द्वारा डेयरी प्लस योजना में 02 हितग्राहियों को 5.90 लाख रूपये, मुर्रा पाड़ा योजना में 02 हितग्राहियों को 1.24 लाख रूपये, पशु के.सी.सी. योजना में 01 हितग्राही को 1.20 लाख रूपये का लाभ दिया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा धानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10,00,000 रूपये तक 03 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये।
 कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर कृषि यंत्रों दवाइयां एवं अन्य सामग्रियों का निरीक्षण किया गया। 
 इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,उप संचालक कृषि श्री अमित सिंह भदौरिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं किसान उपस्थित थे।
#ashoknagar

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने तहसील बहादुरपुर में कृषि सम्मेलन में किसानों को किया संबोधित, विकास एवं कृषि योजनाओं की दी सौगात -- केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तहसील बहादुरपुर स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित कृषि सम्मेलन में भाग लेकर किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं, कृषि विकास कार्यों तथा जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के माध्यम से अशोकनगर जिले के हजारों किसानों के खातों में राशि अंतरित कर उन्हें लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। उन्होंने किसानों की बैंकिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बहादुरपुर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की नई शाखा प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी। इससे किसानों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा तथा कृषि ऋण एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुंगावली क्षेत्र में नए विद्युत सब-स्टेशनों की स्थापना की गई है, जिससे किसानों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। इससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और किसान अपनी फसल का अधिक उत्पादन लेकर उचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने खाद एवं यूरिया वितरण व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि जिले में खाद की उपलब्धता पर्याप्त है तथा वितरण में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। श्री सिंधिया ने गेहूं, चना एवं मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी, किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों तथा मृदा स्वास्थ्य परीक्षण (सॉयल हेल्थ कार्ड) की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से खेती अपनाने और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि "मुंगावली मेरे हृदय के सबसे निकट है। मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि इस क्षेत्र के लोगों को बिजली, पानी, सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं बेहतर ढंग से उपलब्ध हों और क्षेत्र का समग्र विकास हो। किसानों एवं आमजन के हितों के लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं। केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया गया है। जिसका उद्देश्य कृषकों की आय में वृद्धि करना, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता विभागों की विभिन्न योजनाओं का लाभ कृषकों को प्रदान करना है। आय में वृद्धि के लिए दूध, फल, सब्जी और मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ अन्य स्रोतों से भी आय के अवसर मिलेंगे। किसानों को किया हितलाभ का वितरण -- कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री श्री सिंधिया द्वारा कृषि विभाग द्वारा 250 स्वाईल हैल्थ कार्डों का वितरण कृषकों को किया गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड 10 कृषकों को वितरित किया गया। जिससे कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर का लाभ मिलेगा। मत्स्य पालन विभाग द्वारा 05 मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण जिसमें दस-दस हजार रूपये के कृषकों को प्रदाय किया गया। कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर योजना से लाभान्वित 01 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण (अनुदान 07 से 10 लाख रुपए), रीपर कम बाइंडर यंत्र से लाभान्वित 02 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण (अनुदान 2.50 लाख रुपए), स्ट्रारीपर यंत्र से लाभांवित 02 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरण (अनुदान 1.50 लाख रुपए) किया गया। नोडल कृषि उपज मण्डी समिति अशोकनगर द्वारा एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड योजना अंतर्गत 03 प्रतिशत ब्याज की छूट हेतु 02 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरण किये गये। पशुपालन विभाग द्वारा डेयरी प्लस योजना में 02 हितग्राहियों को 5.90 लाख रूपये, मुर्रा पाड़ा योजना में 02 हितग्राहियों को 1.24 लाख रूपये, पशु के.सी.सी. योजना में 01 हितग्राही को 1.20 लाख रूपये का लाभ दिया गया। उद्यानिकी विभाग द्वारा धानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजनान्तर्गत 35 प्रतिशत अनुदान अधिकतम 10,00,000 रूपये तक 03 हितग्राहियों को स्वीकृति आदेश प्रदान किये गये। कार्यक्रम में केन्‍द्रीय मंत्री द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कृषि विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों पर पहुंचकर कृषि यंत्रों दवाइयां एवं अन्य सामग्रियों का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी,पूर्व विधायक अशोकनगर श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित, कलेक्टर श्री साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा,उप संचालक कृषि श्री अमित सिंह भदौरिया सहित जनप्रतिनिधिगण एवं किसान उपस्थित थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026