गया टाउन सीडी ब्लॉक: IG विकास वैभव से बड़ी संख्या मिले पीड़ित,सभी की सुनी गई शिकायतें,संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश
गयाजी मगध पुलिस कार्यालय में आज बुधवार को आयोजित जनता दरबार में बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित होकर आईजी विकास वैभव से मिले तथा अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उन्हें अवगत कराया। आईजी द्वारा प्रत्येक आवेदकों की शिकायतें सुनकर संबंधित पुलिस अधिकारियों को दिए ए निर्देश। इसकी जानकारी आज दिनांक 8 जुलाई बुधवार की शाम 6 बजे आईजी विकास वैभव ने दी है।