ओबरा: चोपन का जत्था जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल होने दिल्ली रवाना, धर्मांतरण के मुद्दे पर सौंपेंगे ज्ञापन
Obra, Sonbhadra | May 23, 2026 जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वावधान में 24 मई 2026, रविवार को नई दिल्ली के लाल किला मैदान में आयोजित होने वाले जनजाति सांस्कृतिक समागम में भाग लेने के लिए सोनभद्र जिले से बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग रवाना हुए। शनिवार को चोपन ब्लॉक से 84 लोगों का जत्था उत्साह और जोश के साथ नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।